भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को मंत्री सुदिव्य कुमार ने समाहरणालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को मंत्री सुदिव्य कुमार ने समाहरणालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गिरिडीह:- आज समाहरणालय परिसर से भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री झारखंड सुदिव्य कुमार, गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार एवं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया कि यह रथ 30 जून तक जिले के चयनित विद्यालयों में पहुंच कर विद्यालय में तीन दिनों तक बच्चों को विज्ञान से जुड़ी जानकारी प्रदान करेगा। प्रथम दिन विद्यालय पहुंच कर इस रथ के माध्यम से विज्ञान की प्रदर्शनी की जाएगी और बस में उपस्थित मास्टर ट्रेनर के द्वारा बच्चों को विज्ञान की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वहीं दूसरे दिन साइंस डिमॉन्स्ट्रेशन लेक्चर एवं अंतिम दिन विद्यालय कक्ष में फिल्म शो व टेलीस्कोप शो विद्यालय के दिशा निर्देश के आधार पर आयोजित किया जाएगा। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की यह पहल विज्ञान की समझ को बच्चों में विकसित करने हेतु प्रयोग एवं प्रदर्शनी पर आधारित है ।बच्चे केवल पढ़ कर नहीं बल्कि देख कर ओर कर के सीखें।इसी उद्देश्य ओर सोच के साथ यह शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।

मौके पर उपस्थित मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गयी है।इस भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना है, जो विज्ञान केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं। कहा कि यह प्रयास न केवल विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाएगा, बल्कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को भी सशक्त बनाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह पहल राज्य में विज्ञान शिक्षा को समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इसका उद्देश्य चयनित विद्यालयों में पहुंच कर बच्चों को रोचक तरीके से विज्ञान की जानकारी देना एवं विज्ञान से संबंधित घटनाओं में उनकी समझ को बढ़ाना है ।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş