भूसा में छिपा कर ले जा रहे थे 82 बोरा डोडा समेत, पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

भूसा में छिपा कर ले जा रहे थे 82 बोरा डोडा समेत, पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार।
मनिका: बीती रात लातेहार पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए डोडा (अफीम) की एक बड़ी खेप बरामद की है।अफीम तस्कर ट्रक में डोडा के बोरे को छिपा कर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। लेकिन उससे पहले ही 1644 केजी डोडा की पूरी खेप पुलिस ने पकड़ ली।
वही बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली की। डोडा की एक बड़ी खेप लातेहार के रास्ते से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही रांची डाल्टनगंज मुख्य सड़क (NH39)आने वाले प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान शक के आधार पर मनिका थाना चेकपोस्ट के पास एक 6 चक्का ट्रक जिसका रजि0 सं0-UP30T-5705 को तलाशी के लिए रोका गया। ट्रक में पशु चारा (भूसा) भरा हुआ था। पुलिस के पूछने पर ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि वे लोग पशु चारा लेकर उत्तरप्रदेश जा रहे हैं। लेकिन पुलिस को उनकी बातों से सक हुआ। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने ट्रक की तलाशी लेना शुरू किया। तलाशी के दौरान ट्रक में रखे पशु चारा के नीचे प्लास्टिक के 82 बोरे निकले। सभी बोरों में डोडा भरा हुआ था। डोडा का कुल वजन 1644 केजी पाया गया। ट्रक मे रखे डोडा के उपर भूसा के बोरा से छिपा कर रखा गया था। बरामद डोडा की स्थानीय बाजार मूल्य 3288000 रुपए बताया जा रहा है।
इस संबंध में मनिका थाना ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक का नाम राजवीर सिंह उम्र 29 वर्ष पिता स्वर्गीय शशि कुमार सिंह बलापुर थाना जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।