भक्ति जागरण सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
भक्ति जागरण सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
सनातन धर्म के सिद्धांत विशाल आकाश से भी अधिक व्यापक हैं:- बिरजू
नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय में सनातन धर्म सभा केंद्रीय समिति के तत्वावधान में रविवार की शाम दुर्गा पूजा महोत्सव-2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पांकी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा समितियां को सम्मानित किया गया। वहीं भोजपुरी के प्रसिद्ध गायिका निशा उपाध्याय का भक्ति जागरण हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर किशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी, विशिष्ट तिथि समाज सेवी अर्जुन पांडेय उर्फ गुरु पांडेय, परशुराम सेवा युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, प्रवीण सिंह, जिला परिषद सदस्य आशा देवी, विजय राम आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। वहीं 11 ब्राह्मणों के द्वारा अखंड दीप, स्वास्ती वचन, आरती एवं शंखनाद से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म के कार्यों के लिए उनका तन मन और धन निछावर है। धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारे की भावना पनपती है। लोग आपसी वैमनस्यता को भूला कर धार्मिक अनुष्ठानों में लीन हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि माता दुर्गा हमारे क्षेत्र के हर नागरिक के अंदर सद्बुद्धि दें और हम सभी को एक अच्छा समाज का निर्माण करने का शक्ति दें। कार्यक्रम में सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी उपाध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी सचिन राजू राय महामंत्री आनंद कुमार मंत्री सुदर्शन सोनी आकाश सोनी संयोजक बलकेश पासवान सुरेश भगत मुनींद्र नाथ दुबे, दिलीप तिवारी प्रसिद्ध नारायण तिवारी, पंकज मिश्रा, सतीश मिश्रा, राजू सिंह, मुकेश कुमार आदि ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों को पगड़ी चुनरी तलवार एवं मोमेंट को दे कर सम्मानित किया। वही पांकी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव से पहुंचे 60 से अधिक दुर्गा पूजा समिति को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सभा के महा सचिव राजीव रंजन ने किया वहीं कार्यक्रम में नवीन तिवारी, लकी पाण्डेय, मुखिया पूर्णिमा देवी, गुड्डी देवी, गीत देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, जूली सिंह, समेत विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
भक्ति जागरण में पूरी रात शराबोर हुए लोग
पांकी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा समिति को सम्मान समारोह के अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में गायिक निशा उपाध्याय ने पूरी रात लोगों को भक्ति रस में डुबाया। जागरण का शुरुआत पलामू के गायक उमाशंकर मिश्रा ने गनेश वंदना से की। इसके बाद बिहार के सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने धोवत धोवत तोहरी मंदिरिया हथवा खिअइले हो, चुनरिया ले ले आईह, निमिया के गाछ मैया जैसे कई भक्ति गीत गई। जिस पर श्रोता पूरी रात झूलते नजर आए।
