भगवान श्रीराम सत्य, धर्म व पराक्रम के हैं प्रतीक, उनके आदर्श को युवा करें आत्मसात : चंद्रशेखर सिंह छोटू
भगवान श्रीराम सत्य, धर्म व पराक्रम के हैं प्रतीक, उनके आदर्श को युवा करें आत्मसात : चंद्रशेखर सिंह छोटू
आजसू के केंद्रीय सचिव रामनवमी पर आयोजित कार्यक्रमों में हुए शामिल, युवाओं को किया प्रेरित
मेदिनीनगर (पलामू) : रामनवमी के मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू ने डालटनगंज विधानसभा वासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। वे रामनवमी पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर युवाओं को श्री राम के आदर्श को अपनाने के लिए प्रेरित किया। वे जय बजरंग संघ, रेड़मा चौक व अंजनी धाम संघ, हमीदगंज में आयोजित
सम्मान समारोह में शामिल हुए। साथ ही युवाओं की हौसला अफजाई की। मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं। वे एक मूल्य हैं। एक मर्यादा हैं।
श्रीराम सत्य, धर्म व पराक्रम के प्रतीक हैं। वे हमेशा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि श्री राम का जीवन हमें सिखाता है कि जनता का सुख सबसे ऊपर होना चाहिए। श्री राम का जीवन आदर्श, सादगी, तपस्या, साहस, सहनशीलता व न्याय पर आधारित था। श्री राम के जीवन के आदर्श को सभी अपने व्यक्तिगत जीवन में आत्मसात करें। कहा कि रामनवमी यह याद दिलाने का दिन है कि जीवन कैसे जिया जाए। भगवान श्रीराम केवल एक देवता नहीं बल्कि एक आदर्श पुत्र, एक आदर्श भाई, एक आदर्श पति व एक आदर्श राजा दिखाई देते हैं। श्रीराम हमें सिखाते हैं कि अपने माता-पिता के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है। अपने गुरुजनों व भाई के प्रति कैसा आचरण होना चाहिए। समाज में रहते हुए हमें किस प्रकार का व्यवहार करना चाहिए।
इसके पूर्व चंद्रशेखर सिंह छोटू ने
जय बजरंग संघ, रेड़मा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष ललू सिंह को पगड़ीपोशी कर सम्मानित किया। मौके पर उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह, मंगल सिंह, सिंपल गुप्ता, अनमोल दुबे, विजय भान सिंह, चंदन कुमार व पवन कुमार व अंजनी धाम संघ, हमीदगंज के अध्यक्ष अंकित कुमार, टूटू वर्मा, राजन सिंह, मुकेश चंद्रवंशी अभिषेक कुमार सिंह, निखिल सिंह, सतीश तिवारी, मनी चंद्रवंशी, राधे कुमार, रोशन कुमार, शुभम कुमार, बसु कुमार सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य जय श्री राम- जय श्री राम का उद्घोष करते रहे।




