भगवान श्री राम के आगमन पर माननीय डाल्टनगंज के विधायक आलोक चौरसिया ने कई मंदिरों का भ्रमण किया||

0
Untitled

भगवान श्री राम के आगमन को हर्षोल्लाह उत्सव की तरह मनाएं: विधायक आलोक चौरसिया
अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाह्न पर माननीय विधायक डाल्टनगंज भंडारिया विधानसभा आलोक चौरसिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कई मंदिरों का भ्रमण किया एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ कई मंदिर की साफ सफाई किया विधायक श्री चौरसिया ने सभी लोगों से निवेदन किया कि भगवान राम के आगमन के पर 22 जनवरी को सभी लोग अपने घरों पर भगवा झंडा लगाए एवं सभी नजदीक मंदिरों में जाकर एक-एक दीप जलाएं मौके पर परशुराम सेवा की प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि ऐसी भक्ति में माहौल 500 साल के बाद हम सबको मिला है हमें भगवान राम के जैसा मर्यादित होकर अपने जीवन में आगे बढ़ना होगा
इस अवसर पर जिला परिषद प्रमोद सिंह मनोज तिवारी मंडल अध्यक्ष शशि भूषण पांडे सिकंदर चौधरी अमलेश चौरसिया रामकृष्ण प्रसाद एवं भाजपा के कार्यकर्ता के साथ भारी संख्या में राम भक्त मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *