भगवान बिरसा मुंडा व शहीद निर्मल महतो के रास्ते पर चल कर डाली पंचायत को करेंगे भ्रष्टाचार मुक्त : युवा समाजसेवी
युवाओं के प्रेरणा श्रोत थे धरती अब्बा बिरसा मुंडा
भगवान बिरसा मुंडा व शहीद निर्मल महतो के रास्ते पर चल कर डाली पंचायत को करेंगे भ्रष्टाचार मुक्त : युवा समाजसेवी यमुना कुमार यादव
संवाददाता:–यमुना कुमार यादव
छतरपुर/पलामू : धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर युवा समाजसेवी यमुना कुमार यादव ने भगवान के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी यमुना कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा की भगवान बिरसा मुंडा को त्याग और अतुलित बलिदान का प्रतीक थे। और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के अधिकारों और झारखंडी अस्मिता की रक्षा और अंग्रेजी हुकूमत के जुल्म के खिलाफ संघर्ष किया और आंदोलन का शंखनाद किया था, उन्होंने झारखंड राज्य के 24 वर्षों की उपलब्धियों और चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण के पीछे कई बलिदानों और संघर्षों की कहानियां दफ़्न है। उन्होंने राज्य के विकास में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में योगदान देने का आह्वान किया।
साथ ही उन्होंने ने कहा कि जिस प्रकार भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों ख़िलाफ़ बगावत कर के झारखंड से ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत से भागने पर मजबूर किया था उसी प्रकार से डाली पंचायत में बैठे हुए अत्याचारी व भ्रष्टाचारियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का कोशिश करुंगा। डाली पंचायत भ्रष्टाचार का भेट चढ़ चुका हैं जिसे मुक्ति दिलाना मेरा मुख्य लक्ष्य हैं। युवा समाजसेवी यमुना कुमार यादव को कहना हैं की यदि डाली पंचायत के जनता के लिए मुझे अपने आप को शहीद भी होना पड़े तो मुझे मंजूर हैं। मैं जिऊंगा तो डाली पंचायत के जनता के लिए और मरूंगा तो डाली के जनता के लिए।
