भगिया पंचायत के सीरम और शांति ग्राम में हाथियों के झुंड ने किया 6 घरों को धवस्थ। मौके पर पहुंचे बालूमाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा।

बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत भगिया के सीरम , शांति ग्राम में पवित्री देवी पति मुन्ना उरांव मुनेश्वर उरांव पिता पूसा उरांव जगदेव राम अर्जुन लोहारा जीरमनेया देवी संजय उरांव इत्यादि लोगों का घरो को बुरी तरह से हाथी ने घर को तोड़ दिया। और घर में रखें अनाज चावल दाल महुआ मक्का इत्यादि अन्य सारा अनाज खा गए। जिस से पीड़ित को लाखो का नुकसान हो गया। पीड़ित परिवार ने वन विभाग को अपने नुकसान दिखाते हुए कहा की खाने को अनाज भी नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही बालूमाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा घटना स्थल पर पहुंच के नुकसान का जायजा लेकर पीड़ित परिवार का हाल देख उनके परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिय। लक्ष्मण कुशवाहा के द्वारा वन विभाग एवं सरकार से मांग करते हुए कहा की पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द पक्का मकान एवम खाद्य पदार्थ एवं मुआवजा जल्द जल्द मुहाया कराया जाए। ताकि गरीब परिवार अपना गुजारा कर सके।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा रूसा उरांव सुरेंद्र मुंडा अर्जुन मुंडा कैलू उरांव अशोक यादव नरेश यादव पवित्री देवी मुन्ना उरांव मुनेश्वर उरांव पूसा उरांव जगदेव राम अर्जुन लोहारा जीरमनेया देवी संजय उरांव प्रकाश उरांव अमित उरांव पवन उरांव सुकर उरांव भैरो उरांव समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।