भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा, विद्यालय में भोजन-पानी की व्यवस्था

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा, विद्यालय में भोजन-पानी की व्यवस्था
केतार (गढ़वा): भीषण गर्मी बढ़ते ही केतार स्थित पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय में विद्यालय परिवार की ओर से पक्षियों के लिए भोजन और पानी की अनोखी पहल की गई है। इस सराहनीय कदम से बेजुबान पक्षियों को राहत मिल रही है।
विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी के इस कठिन दौर में उन्हें पानी और भोजन की कमी न हो। जानकारी के अनुसार, कैंपस में करीब 10 स्थानों पर पानी पीने के बर्तन और दाना रखने की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर नियमित रूप से पानी और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान पशु-पक्षियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी अपने घरों के आसपास इस तरह की व्यवस्था करें, जिससे बेजुबान जीवों को राहत मिल सके।
इस पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है और लोगों को इससे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।