भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में समय का परिवर्तन की जाए… किशोर पांडे

0
d95e93a0-e9f6-4e10-9ba7-4263948b2091

झारखंड प्रदेश अभिभावक संघ के अध्यक्ष सह सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने पलामू उपायुक्त से आग्रह किया है कि भीषण गर्मी के कारण सरकारी विद्यालय /गैर सरकारी विद्यालय के समय सारिणी में बदलाव करने के आवश्यकता है।
श्री पांडेय ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में लू (गर्म हवा) चलने के कारण भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ जाने से राज्य के अंतर्गत आने वाले सरकारी विद्यालय/ गैर सरकारी विद्यालयों के सभी छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चो को लू लगने से बीमार होने का संकट उत्पन्न हो रहा है।
अभिभावको द्वारा मुझसे लगातार संपर्क कर आग्रह किया जा रहा है कि लू के कारण विद्यालय बंद करने की आवश्यकता महसूस हो रही है।
अभिभावक संघ वर्ग एक से पांच तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को बंद रखने की एवं वर्ग छ : से दस तक संचालित होने वाली कक्षा को सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के समय सारिणी में बदलाव करने की आग्रह उपायुक्त से करता है। मानवीय संवेदना को देखते हुए पलामू उपायुक्त महोदय विद्यालय के समय सारणी में परिवर्तन करने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *