भीम प्रसाद बने खनन विभाग के सांसद प्रतिनिधि, क्षेत्र में हर्ष

बरवाडीह के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं क्रेशर व्यवसायी भीम प्रसाद को चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह द्वारा खनन विभाग का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। सांसद कालीचरण सिंह ने भीम प्रसाद के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण तथा खनन क्षेत्र से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सांसद प्रतिनिधि के रूप में भीम प्रसाद खनन विभाग से संबंधित मामलों में समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति के बाद भीम प्रसाद ने सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे।

You may have missed