भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की लड़ाई किसी जाती धर्म से नहीं, बल्कि जातिवादी टिप्पणी करने वाले के खिलाफ है : भीम आर्मी आसपा
भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की लड़ाई किसी जाती धर्म से नहीं, बल्कि जातिवादी टिप्पणी करने वाले के खिलाफ है : भीम आर्मी आसपा
आज दिनांक 18 जून 2025 को, भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी पलामू इकाई ने आसपा जिला अध्यक्ष सुनील उरांव और भीम आर्मी जिला अध्यक्ष चंदू राम के संयुक्त अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि ब्राह्मण समाज के नेतृत्वकर्ता विजय तिवारी जी के द्वारा आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और मेदिनीनगर भंडारिया विधानसभा के आसपा , पूर्व प्रत्यासी अजय सिंह चेरो पर ब्राह्मण समाज का अपमान करने का आरोप बेबुनियाद है, और प्रशासन जल्द मामले को जांच कर प्रदीप तिवारी या वीडियो के साथ तकनीकी छेड़छाड़ करने वाले लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे।।
ज्ञात हो कि बीते कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर, “प्रदीप तिवारी महाकाल” नामक फेसबुक आईडी से भीम आर्मी संस्थापक, आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के मा० सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद को “चमार” शब्द के साथ अभद्र जातिवाद टिपण्णी और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी पलामू जिला इकाई ने दिनांक 15 जुलाई 2025 को अनु० जाती/जनजाति थाना मेदिनीनगर में FIR दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है, इसके बाद पुनः दिनांक 15 जून 2025 के संध्या 8 से 9 बजे के बीच उसी आई डी से भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी पलामू जिला के पदाधिकारियों और उनके पूरे परिवार को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी भरी पोस्ट किया गया था,उसके तत्पश्चात दिनांक 16 जून 2025 को मामले को सुनवाई हेतु भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी पलामू जिला इकाई ने पुलिस अधीक्षक महोदया और पलामू प्रमंडल के डी.आई.जी. महोदय से मुलाकात कर शिकायत दर्ज की थी।।
मामले में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह आजाद समाज पार्टी प्रत्यासी, पांकी मा० मुमताज अहमद खान ने कहा कि भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी की संघर्ष किसी जाती और धर्म से नहीं है बल्कि वीडियो में गाली गलौज और जातिवादी टिपण्णी के विरुद्ध है। उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया और समाचार पत्र के माध्यम से पता चला है कि, प्रदीप तिवारी, विजय तिवारी और समर्थक ब्राह्मण समाज का कहना है कि वीडियो से छेड़ छाड़ AI के द्वारा करके प्रदीप तिवारी महाकाल नाम से फेसबुक हैंडल से अपलोड किया गया है, तो प्रदीप तिवारी को भी वीडियो से छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ एक FIR करनी चाहिए थीं, की आखिर आपके आईडी से कौन व्यक्ति वीडियो को AI से जेनरेट करके अपलोड किया और आप उसे 10 दिन तक फेसबुक से डीलीट भी नहीं कर पाए, और जब FIR के लिए आवेदन दी गई तो आपने तुरंत वीडियो डीलीट किया,वैसे अगर फेसबुक आईडी “प्रदीप तिवारी महाकाल” द्वारा की गई वायरल वीडियो अगर AI जनरेटेड है, और उस आई डी के द्वारा दिया गया धमकी भरा पोस्ट AI जनरेटेड है,तो ये जांच का मामला है,प्रशासन और कानून पर पूर्ण विश्वास है कि इसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी, इसमें संपूर्ण ब्राह्मण समाज और विजय तिवारी जी को सहयोग करना चाहिए।।
उन्होंने यह भी कहा कि भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी संविधान को मानने वाली पार्टी है, यह मेरा दावा है कि आसपा प्रत्यासी अजय सिंह चेरो का बयान कहीं से भी ब्राह्मण समाज का अपमान नहीं करता है, अगर अजय सिंह चेरो जी के द्वारा किसी भी प्रकार का ब्राह्मण समाज पर कोई टीका टिप्पणी है तो उस साक्ष्य को सार्वजनिक किया जाए और साक्ष्य दिया जाए, यह बात सही है कि अजय सिंह चेरो एक उभरता हुआ नेता हैं और उनकी FIR दर्ज करने की मांग सिर्फ बहुजन (दलित /आदिवासी/पिछड़ी और अल्पसंख्यक) समाज के नेता होने के कारण, और समाज की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के बाद बढ़ती लोकप्रियता के कारण कि जा रही है, पुरी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी अजय सिंह चेरो के साथ खड़ी है,भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जातीय टिपण्णी करने वाला व्यक्ति, या तकनीकी छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, उपरोक्त प्रदीप तिवारी महाकाल को बदनाम करने की साजिश और षडयंत्र करने वाला चाहे कोई भी हो वायरल वीडियो और फेसबुक के स्टोरी लाइन में लिखी बातों का अध्ययन करने से हम लोगों का मानना है कि ब्राह्मण समाज के समूह को एवं नेतृत्वकर्ता बड़े भाई विजय तिवारी जी को भी अच्छा नहीं लगना चाहिए, और मुझे अभी भी आप सभी से आशा, विश्वास है कि वास्तविक दोषी के विरुद्ध कानूनी करवाई में हमारे साथ मिलकर सहयोग करेंगे।।
उन्होंने आगे पलामू प्रशासन से मांग किया है कि निष्पक्ष जांच कर कानूनी करवाई किया जाए।।
मौके पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह आसपा का पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी मुमताज अहमद खान, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह डाल्टनगंज भंडारिया विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी अजय सिंह चेरो, प्रदेश महासचिव त्रिपुरारी सिंह चेरो, प्रदेश संगठन सचिव नागमणि रजक, आसपा जिला अध्यक्ष सुनील उरांव, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष चंदू राम, आईटी सेल जिला अध्यक्ष राज रवि,जिला प्रभारी प्रदीप कुमार, पार्टी वरीय उपाध्यक्ष पलामू सुहैल अंसारी, जिला सचिव प्रदीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष यशवंत पासवान, जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश राम, चैनपुर प्रखंड उपाध्यक्ष लाडले हसन सहित दर्जनों जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।।

