भण्डारीडीह में ‘रॉयल फैमिली सैलून’ का हुआ शुभारंभ
भण्डारीडीह में ‘रॉयल फैमिली सैलून’ का हुआ शुभारंभ
गिरिडीह. गिरिडीह -पचंबा मुख्य मार्ग पर भण्डारीडीह मवेशी अस्पताल के समीप आज रॉयल फैमिली सैलून एंड एकेडमी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, मुखिया शिवनाथ साहू एवं वार्ड पार्षद संजीव कुमार शामिल हुए. तमाम अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया. इस दौरान अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आधुनिक सैलून खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर ब्यूटी एवं हेयर केयर सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी. साथ ही युवक – युवतियों को इस क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. मौके पर सैलून के संचालक अनूप कुमार, सुमिता सिन्हा, रोशनी कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे. लोगों ने नए प्रतिष्ठान के लिए संचालकों को शुभकामनाएं दी और इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

