भंडारीडीह में माँ मथुरासिनी शोभा यात्रा 2026 का भव्य आयोजन: श्रद्धा और सेवा का दिखा अनूठा संगम
भंडारीडीह में माँ मथुरासिनी शोभा यात्रा 2026 का भव्य आयोजन: श्रद्धा और सेवा का दिखा अनूठा संगम
गिरिडीह | 10 मार्च, 2026: गिरिडीह के भंडारीडीह स्थित माँ मथुरासिनी मंदिर प्रांगण से आज एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। यह पूरी यात्रा गिरिडीह मंडल अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सचिव अजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, आलोक गुप्ता और प्रभात गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में अत्यंत गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष अरुण गुप्ता और सचिव अजय गुप्ता ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी। महिला टीम के नेतृत्व की कमान मंडल महिला अध्यक्ष सुमन भदानी को दी गई, वहीं युवा शक्ति को एकजुट करने का जिम्मा मंडल युवा अध्यक्ष ने बखूबी संभाला।
शोभा यात्रा का मार्ग
भंडारीडीह मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख हृदय स्थलों जैसे टावर चौक, शिव मोहल्ला, गद्दी मोहल्ला और मकतपुर से गुजरते हुए वापस माहुरी छात्रावास सह माँ मथुरासिनी मंदिर पहुंची, जहाँ विशेष पूजा-अर्चना के बाद इसका विधिवत समापन हुआ।इस आयोजन में प्रदीप संगठन मंत्री का विशेष योगदान रहा।
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश सेठ उमाशंकर चारणपहाड़ी, राजकुमार चारणपहाड़ी, अशोक वैश्यकियार, उमेश माथुर, गोपालदास भदानी, राजेन्द्र तरवे, संजय भदानी, नवीन कुमार,नवीन सेठ, मनीष आकाश , अधिवक्ता दिनेश गुप्ता एवं शहर के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सेवा और अल्पाहार की व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग में वार्ड पार्षद हब्लू गुप्ता और फैंसी ज्वेलर्स द्वारा अल्पाहार (नाश्ते) की उत्तम व्यवस्था की गई।

