भंडार पंचायत में जल नल योजना से वंचित है ग्रामीण जनता

0
e4145447-353c-40c7-87b8-ecb353bbc5a3

भंडार पंचायत में जल नल योजना से वंचित है ग्रामीण जनता

पानी की तलाश में भटकते ग्रामीण, नहीं दिया गया कनेक्शन मे जल

बिश्रामपुर संवादाता, (पलामू) जिला स्थित प्रखंड बिश्रामपुर के भंडार पंचायत कई जगहों पर सरकारी मद से जल योजना के तहत पंचायत में डीप बोर कर पाइप के द्वारा हर घर को पीने का पानी देना था, इस जल नल की व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले जनता के लिए पानी की समस्या से कुछ निजात मिली थी, वही कही कहीं पाइप का घर तक कनेक्शन कर छोड़ दिया गया है । जिससे ग्रामीण जनता काफी परेशान है कुछ लोग यह डीप बोर अपना पर्सनल जमीन में खुदवाये हैं, जो अपना हुकूमत चलाते हुए समय पर जनता के बीच पानी पहुंचाने में बाधक बनते हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कर सरकार की ओर से कड़ी से कड़ी करवाई होनी चाहिए जिससे आम जनता को कोई कठिनाई नहीं हो, वही पंचायत भंडार के निवासी छठू पांडे का कहना है यह डीप बोर हमारे दरवाजे पर 75 फीट तक ही की गई है, एवं केसीग पाइप 30 फीट ही डाला गया है मिस्त्री से पूछने पर बताया गया बोर भर चुका है इसलिए ज्यादा केसिंग पाइप नहीं डाला जा सकता, मिस्त्री के द्वारा बताया गया इसे हम लोग जल्द ही सफाई करेंगे और लोगों के घर तक पाइप के द्वारा पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा, पर ऐसा आज तक हुआ नहीं श्री पांडे ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित जिला पदाधिकारी से इस मामला को संज्ञान में लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है जिससे आम जनता को जल नल योजना से लाभ मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *