“भारतीय स्वतंत्रता कानून की पुनर्समीक्षा से ही समस्याओं का समाधान: के एन त्रिपाठी”
आज दिनांक 10 मई दिन शनिवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री श्री के एन त्रिपाठी जी ने भारत पाकिस्तान युद्ध विराम के पाश्चात मीडिया को एक बयान जारी करते हुए कहा कि 1947 के पहले ब्रिटिश साम्राज्य ने भारत को हमेशा उपनिवेश बनाने रखने के लिए पूर्व एवं पश्चिम में भारत को ही काटकर एक नया देश बना दिया जो हमारे राज्य पंजाब सिंध ओर बंगाल जो देश के रूप में है, ये हमारे प्रतिस्पर्धी राष्ट्रों के हांथों का खिलौना बने रहे !हमने देखा कि किस तरह पाकिस्तान, चीन और टर्की के हांथ का खिलौना बना रहा! बांग्लादेश अमेरिका एवं चीन के हांथ का खिलौना बनने लगा है !अतः जुलाई 1947 में पारित भारतीय स्वतंत्रता कानून जो दो राष्ट्रों का बना था ,उसे समाप्त करके ही भारत अपने मूल स्वरूप मे आ जायगा और सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा और नहीं तो ये हमारे देश से टूटा हुआ भाग पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत के ही लोगों के खून बहाते रहेंगे और समस्याओं का कारण बनते रहेंगे!
