भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम में खेलेंगी झारखंड की बेटी गीता

0

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम में खेलेंगी झारखंड की बेटी गीता

 

झारखंड खेल के क्षेत्र लगातार नए आयाम छू रहा है।
राज्य के खिलाड़ी देश-दुनिया में अपने खेल का लोहा मनवा रहे हैं।
वहीं राज्य के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है।
झारखंड के बेटी गीता महतो का इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।
उनका चयन बी-3 कटेगरी में हुआ है। बता दें कि गीता बल्लेबाजी करती हैं।
जानकारी हो कि ब्लाइंड क्रिकेट टीम में चयन होने वाली गीता राज्य की पहली महिला तथा तीसरी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। गीता भारत और नेपाल के बीच 11 से 15 दिसंबर तक खेले जाने वाले पांच टी-20 मैच में खेलेंगी।

20 नवंबर से शुरू होगा कैंप

बता दें कि साल 2019 से ही झारखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम का हिस्सा है। उन्होंने झारखंड ब्लाइंड टीम की कप्तानी भी की है।
गीता के नाम कई सारी उपलब्धियां हैं। अब गीता इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम में शामिल हुई हैं।
20 नवंबर से इस क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर लगाए जा रहे कैंप में शामिल होंगी। जानकारी हो कि गीता से पहले सुजीत मुंडा और गोलू कुमार ब्लाइंड क्रिकेट टीम में अपना जादू दिखा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *