भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सांकेतिक रूप से किया भारत बंद

0
84f81aa0-8d6d-4c77-b9a8-7f6ebe697a1a

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सांकेतिक रूप से किया भारत बंद

 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मेदिनीनगर में भारत बंद का सांकेतिक रूप से समर्थन किया। कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता जिला सचिव रुचिर तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय छहमुहान पर किसानों के मांगों को लेकर नारेबाजी किया। किसानों को उनका हक देना होगा एमएसपी की गारंटी करो किसानों के साथ सौतेला व्यवहार बंद करो आज भारत बंद है जैसे नारे लगाए गए। मौके पर रूचिर तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के सौतेले रवैया के कारण भारत के किसान संकट में पड़ गए हैं । हिंदुस्तान एक कृषि प्रधान देश है हिंदुस्तान की 70% आबादी खेती और किसी पर निर्भर है इसके बावजूद भी किसानों के हित में केंद्र सरकार ने अभी तक कोई कानून नहीं बनाया बल्कि कॉर्पोरेट पक्षी तीन काला कानून पिछले साल लाए थे जिन्हें किसानों ने आंदोलन के बल पर खारिज करवा दिया और मोदी सरकार को झुकना पड़ा और उन्होंने किसानों से वादा किया था कि एम एसपी पर कानून बनाएंगे लेकिन कानून न बनाकर उन्होंने देश के किसानों को धोखा दिया जिसके चलते आज किसानों को पुनः सड़क पर उतरना पड़ रहा है केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। जिसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे ।उन्होंने कहा कि किसानों को उनका वाजिब हक मिलना चाहिए। इधर श्री तिवारी ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के कारण छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए कुछ देर बाद प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन के दरमियान, किसान नेता रामराज तिवारी चंद्रशेखर तिवारी आलोक कुमार तिवारी, नसीम राइन, सोनू अहमद, दिनेश राम निरंजन कमलापुरी जमालुद्दीन, सुरेश ठाकुर, मृत्युंजय तिवारी शहीद कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *