भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रखंडों के 19 मंडल अध्यक्षों ने सांसद बीडी राम को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने का किया विरोध

0
b20758ba-dacf-4687-89dc-c9715e05208d

गढ़वा:-गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी की अध्यक्षता में गढ़वा जिला कांग्रेस के कार्यालय में संपन्न हुई।
यह बैठक आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर एवं गढ़वा जिला कांग्रेस की विस्तारित कार्य समिति की हुई! बैठक में पलामू लोकसभा चुनाव लड़ने एवं तैयारी पर चर्चा हुए तथा सभी कांग्रेसजनो को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया ! साथ ही गढ़वा जिला कांग्रेस प्रभारी सतनारायण सिंह ने कहा पलामू लोकसभा चुनाव हर हाल में कांग्रेस पार्टी लड़ेगी और पूरे मजबूती के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे इसमें कोई संदेह नहीं है सारे कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी शुरू कर दें ।
जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि पलामू लोकसभा लड़ने को लेकर हमारे सभी कार्यकर्ता तैयार हैं और लगातार गांव और पंचायत और बूथ तक जा रहे हैं इस बार पलामू लोकसभा से इंडिया गठबंधन की झोली में डालने का काम किया जाएगा बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया और आज ही एक प्रस्ताव बना कर जिला प्रभारी के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया की पलामू लोकसभा कांग्रेस सिंबल पर लड़ा जाए।
बैठक में भवनाथपुर विधानसभा कांग्रेस प्रभारी धनंजय तिवारी, प्रदेश सचिव श्रीकांत तिवारी,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र नाथ तिवारी ,प्रदेश प्रतिनिधि अलख निरंजन चौबे ,रामबृछ यादव ,जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता,शैलेश चौबे,अल्पसंख्यक अध्यक्ष जफर इकबाल ,जिला महासचिव शुशील कुमार चौबे,ओम प्रकाश चौबे , जिला सचिव दिवाकर चौबे अशरफ अंसारी, मानिक राम मोसाहिद हुसैन, मेराल प्रखण्ड अध्यक्ष मोती राम, बिशुनपुरा प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव,रमना प्रखंड अध्यक्ष मंसूर अंसारी ,रंका प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रिजेंद्र चौधरी,नगर प्रखंड अध्यक्ष रोहित पांडे, डंडई अध्यक्ष केयाम अंसारी,सुनील कालिया,इत्यादि मौजूद थे।
जबकि कार्यक्रम का संचालन गढ़वा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष उगेन्द्र नाथ चौबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *