भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई
आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता जिले के अध्यक्ष श्री अमित तिवारी ने किया। व मंच संचालन का कार्य जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति हुई। विषय प्रवेश कराते हुए जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि चलो गांव की ओर अभियान को लेकर के यह जो बैठक आहूत की गई है इसका उद्देश्य यह है कि हम गांव-गांव जाकर के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का बखान करें। आम जनमानस में इसका कैसा प्रभाव है उसका भी अवलोकन करना है। साथ ही साथ जिन-जिन लाभार्थियों ने योजनाओं का लाभ उठाया है उनका प्रधानमंत्री के प्रति क्या सोच है इसका भी मूल्यांकन करें, ताकि आने वाले समय में हमें पार्टी के द्वारा प्रदत कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में सहूलियत हो।
वहीं प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि यह जो कार्यक्रम है व सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों को बूथों पर जाकर के करना है हर एक कार्यकर्ता पदाधिकारी एक-एक बूथ को देखेंगे और वहां के जनमानस से प्रधानमंत्री के प्रति सोच को समझने का प्रयास करेंगे ताकि आने वाले समय में हम लोग मिल करके चुनाव की तैयारी कर सकें। जो योजनाएं चलाई जा रही है उनका सत प्रतिशत लाभ लाभुकों को मिल रहा है कि नहीं इस बात की भी जानकारी प्राप्त करेंगे।
वहीं नीवर्तमान अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि हम सभी आज से ही इस कार्य में लग जाएं क्योंकि इस कार्य को करने के लिए ज्यादा समय नहीं है यह 11 तारीख को ही इन सारे कार्यों को कर लेना है ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि जैसे परीक्षा के समय में विद्यार्थी सतर्क होते हैं वैसे ही अब हम सभी को सतर्क होने का समय आ गया है। आने वाले एक से डेढ़ महीने के अंदर चुनाव होने वाले हैं अतः हम सभी कार्यकर्ता अपने कार्यों के प्रति सजग रहे हैं। वहीं पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र पांडे ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने फील्ड में निरंतर रूप से फील्डर की भांति कार्य करें और अपनी पार्टी के द्वारा जो कार्य दिया गया है उसे सुचारू रूप से करें । मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय तिवारी जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय अरविंद गुप्ता सुनील पासवान अरविंद सिंह रूपा सिंह रेणु देवी लवली गुप्ता मंजू गुप्ता नवेंदु मिश्र सोमेश सिंह सीटू गुप्ता ज्योति पांडे दीपक दुबे शिवकुमार मिश्र स्वेतांक गर्ग जितेंद्र तिवारी ममता भुइयाँ विजय ठाकुर अमर मिश्रा शुभग तिवारी भोला सिंह जय दुबे मनोज विश्वकर्मा पंकज शर्मा समेत भारतीय जनता पार्टी के लगभग सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी भी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन का कार्य जिला मीडिया सह प्रभारी मिश्रा ने किया।
