भारत सदैव याद रखेगा डॉ. श्यामा प्रसाद का त्याग और बलिदान : डॉक्टर पतंजली

भारत सदैव याद रखेगा डॉ. श्यामा प्रसाद का त्याग और बलिदान : डॉक्टर पातंजली
चिनिया में मनी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
गढ़वा । भारतीय जनता पार्टी के चिनिया मंडल कार्यालय में सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनायी गयी । तदोपरांत भाजपा की बैठक संपन्न हुई । जिसमें संगठन की मजबूती पर समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।
कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला मंत्री डॉ. पातंजली केशरी, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद, एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवलाल सिंह सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री सह चिनिया मंडल प्रभारी डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि भारत के पहले उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखंड भारत के सच्चे समर्थक थे। उन्होंने वर्ष 1951 में जनसंघ की स्थापना की थी । वे एक दक्ष राजनीतिज्ञ, विद्वान और राष्ट्रवादी विचार के थे । देश के सच्चे समर्थक होने के कारण उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था । वह विश्वविद्यालय की कुलपति से लेकर मंत्रिमंडल के पद को सुशोभित किया था। अपने जीवन काल में कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया । देश एक महान सच्चे देशभक्त के रूप में उन्हें हमेशा याद करता रहेगा ।
मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद ने कहा कि नहीं चलेगा एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान का नारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही दिया था । वे जम्मू कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत का अभिन्न अंग बनाना चाहते थे । कश्मीर की विशाल रैली में उन्होंने संकल्प लिया था कि या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊंगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जीवन बलिदान कर दूंगा । ऐसे देशभक्त को संपूर्ण भारत हमेशा याद करता रहेगा ।
पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवलाल सिंह ने कहा कि डॉ. शयामा प्रसाद मुखर्जी महान क्रांतिकारी नेता थे। महानता के सभी गुण उन्हें विरासत में मिला था। तुष्टिकरण की राजनीति का उन्होंने सदैव विरोध किया । उनके सहयोग से ही हैदराबाद के निजाम को भारत में विलय होना पड़ा था। विशाखापट्टनम में रेल इंजन और बिहार में खाद बनाने का कारखाना उन्होंने ही स्थापित कराया था।
मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, जमेदार परहिया, शीतल विश्वकर्मा, भोला पासवान, सुरेंद्र सिंह, संदीप कुमार पटवा, हरिद्वार चंद्रवंशी, अयोध्या यादव, गोपाल यादव, केश्वर यादव, सुभाष यादव, राजरूप साव, बनवारी प्रसाद गुप्ता, जगदीश सिंह, उमेश यादव, संजय पासवान सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

You may have missed