भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को दी गई श्रद्धांजलि
पलामू – अखिल भारतीय अति पिछड़ा आरक्षण मंच पलामू जिला के तत्वाधान में रंजन चंद्रवंशी पलामू जिला संयोजक के अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को श्रद्धांजलि दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला संयोजक ने कहा की ओबीसी की समीक्षा की जाए क्योंकि ओबीसी के अंतर्गत आने वाले आर्थिक रूप से संपन्न जाति ही आरक्षण का लाभ ले रहे हैं जबकि जरूरतमंद अति पिछड़ी जाति ठगा महसूस कर रहे हैं झारखंड राज्य में मंडल कमीशन के बदले अति पिछड़ी जाति के लिए नई आयोग का गठन की जाए जिससे अति पिछड़ों का हकमारी ना हो सके।
संजय किशोर सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जी रोहिणी की अध्यक्षता में एक रोहिणी आयोग का गठन किया गया है जिसका रिपोर्ट अभी तक केंद्र सरकार के द्वारा प्रकाशित नहीं किया गया है रिपोर्ट को जल्द से जल्द प्रकाशित किया जाए जिससे अति पिछड़ी जाति का उचित हक मिल सके।
इस बैठक में मुख्य रूप से तुलसी प्रजापति,मुकेश चौधरी,रंजन कुमार,मुकेश कुमार,सुधीर कुमार ठाकुर,निरंजन प्रसाद,लक्ष्मण राम, इत्यादि उपस्थित हुए।
