भालू ने किया महिला को घायल मां ने भालू से लड़ कर बचाई बेटी की जान
भालू ने किया महिला को घायल
मां ने भालू से लड़ कर बचाई बेटी की जान
महुआडांड़ : महुआडांड़ वन क्षेत्र के तेवाही पीएफ जंगल में जंगली भालू के हमले से एक महिला हुई घायल। एमानुक लता खलखो पति वन्राबस एक्का अपने बेटी के साथ मेहमानी के लिए जंगल पत्ता तोड़ने गई हुई थी।खुटीय चिरोटाड़ के पास जंगल से निकलकर अचानक भालू ने हमला कर दिया ।जिससे महिला के चेहरे व सिर पर गंभीर चोट आई। महिला द्वारा अपने बेटी की जान बचाने के लिए भालू से भिड़ गई। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। वही बेटी जंगल से भागकर मदद के लिए गांव आई।
जब तक ग्रामीण घटना स्थल पहुंचते भालू जंगल की चला गया था।ग्रामीण की मदद से घायल महिला को ऑटो वाहन में इलाज के लिए महुआडांड़ सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वनपाल कुंवर गंझू अपने टीम के साथ अस्पताल पहुंच कर घायल का हाल चाल लेकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।इधर नेतरहाट पीएफ क्षेत्र के नैना गांव में रविवार को नैना गांव निवासी गणेश यादव को जंगल से लकड़ी लाने के क्रम में जंगली लेपडे द्वारा हमला कर सिर,चेहरे,हाथ पैर को घायल कर दिया।गंभीर चोट आने के कारण घायल मरीज को गुमला अस्पताल रेफर कर दिया।तत्काल वन विभाग अधिकारी द्वारा कुछ रूपये दिया गया।
