भाकपा के पलामू लोकसभा प्रत्याशी अभय कुमार भूइंया ने आज रामगढ़ में चलाया जन सम्पर्क अभियान

0
eabd5805-d202-4517-97fd-676e17f8badb

आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी पलामू लोकसभा प्रत्याशी अभय कुमार भूइंया ने आज रामगढ़ के नावाडीह,सरहुआ,काचन, रामगढ़, में जन सम्पर्क अभियान किया एवं लोगों की जनसमस्याओं से अवगत हुआ। जनसमपर्क के क्रम में ग्राम नावाडीह में आदिम जनजाति के गांवों में लगा जलमीनार जो अधूरा पड़ा हुआ है वही जगह-जगह चापाकल भी खराब हो गया है लेकिन इस गरीब के इलाकों में भाजपा के सांसद एवं विधायक को जाने की फुर्सत नहीं है। वही रामगढ़ सड़क काफी जर्जर स्थिति में है इस और भी किसी भी जनप्रतिनिधि ने कोई ध्यान नहीं दिया वह केवल अपना झोली भरने में लगे हुए है और पलामू की आम जनता पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं ऐसी स्थिति में आने वाला लोकसभा चुनाव में पलामू की जनता भाजपा के बाहरी सांसद सांसद विडी राम को हराकर बक्सर भेजने का काम करें। जनसंपर्क अभियान में अभिषेक कुमार, संजय भूइंया, अर्जुन राम, महेन्द्र राम, विकास कुमार,अनिल भूइंया, अशोक भूइंया,रामजी भूइंया सहित कई लोग ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *