भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विभिन्न संस्थानों में युवाओं के बिच सम्पर्क अभियान चलाया ||

0
917193fd-957d-47d7-a612-42cc84eee9b1

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में नव मतदाता सम्मेलन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में 7820078200 पर मिस कॉल कराकर एवं मैसेज में लिंक के माध्यम से नव मतदाता का रजिस्ट्रेशन कराया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विभिन्न संस्थानों में युवाओं के बिच सम्पर्क किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि 25 जनवरी को नव मतदाता सम्मेलन में हजारों युवा शामिल होंगे। मतदाता दिवस के अवसर पर विधानसभा स्तरीय नव मतदाता सम्मेलन गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का गढ़वा में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश का चौतरफा विकास हुआ है नरेंद्र मोदी सरकार में भारत का सम्मान विश्व में बढ़ा है। देश का बच्चा बच्चा आशा भरी निगाहों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर देख रहा है। नव मतदाता सम्मेलन में वैसे युवा शामिल होंगे। जिनकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है नव मतदाता सम्मेलन में गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल से बुथ स्तर से युवाओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित के लिए काम कर रहे हैं त्याग तपस्या के दम पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है पुरा विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है
मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी बिपीन तिवारी गोवावल मंडल महामंत्री अनीत तिवारी अंकित कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *