भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर की चर्चा

0

भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर की गई चर्चा

गिरिडीह। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को भाजपा नगर मंडल अंतर्गत हनी होली ट्रिनिटी स्कूल में भाजपाइयों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 113 वें संस्करण की मन की बात सुनी गई। भाजपा नेता सेवानिवृत इंजीनियर विनय सिंह के नेतृत्व में बूथ नंबर 15, 16, 17 और 18, 19 के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने मन की बात सुनी।

मौके पर भाजपा नेता विनय सिंह ने कहा कि लोगों ने उत्सुकता पूर्वक पीएम के मन की बात सुनी और प्रभावित हुए। मौके पर उन्होंने बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख समेत सभी सक्रिय सदस्यों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी करने पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपना बूथ सबसे मजबूत करने के लिए सभी को अपना अपना दायित्व निभाने की बात कही। बैठक में सभी बूथों पर पार्टी के 15 झंडे लगाने का निर्णय लिया गया और पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लडने का निर्णय लिया गया।
मौके पर जिला मंत्री सुमित सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, बासुदेव राम चंद्रवंशी, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रीना शर्मा समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *