भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं द्वारा गिरिडीह लोकसभा के सांसद एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के समर्थन में प्रभात फेरी किया गया :- ई. विनय सिंह

0
e96a3408-07f8-4c67-b69b-2e6eea1c852a

भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं द्वारा गिरिडीह लोकसभा के सांसद एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के समर्थन में प्रभात फेरी किया गया :- ई. विनय सिंह

चंदन पांडे, गिरिडीह ब्यूरो चीफ

गिरिडीह :- गिरिडीह लोकसभा चुनाव अभियान के तहत गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 19 अंतर्गत पशुपालन कार्यालय के पिछे भनडारीडीह मे भारतीय जनता पार्टी और आजसू कार्यकर्ताओं द्वारा गिरिडीह लोकसभा के सांसद एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के समर्थन में प्रभात फेरी किया गया, उक्त अवसर पर सेवानिवृत्ति इंजीनियर गिरिडीह लोकसभा ओबीसी मोर्चा के प्रभारी विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया की प्रभात फेरी के क्रम में उपरोक्त मोहल्ला के सैकड़ो घरो में जाकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के कुशल नेतृत्व में 10 साल में देश में हुए परिवर्तन, विकास कार्य से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को प्राप्त हो रही बुनियादी सुविधाएं प्रधानमंत्री आवास ,भोजन के लिए मुफ्त 5 किलो प्रति व्यक्ति अनाज, उनके इलाज के लिए आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख प्रति व्यक्ति की सुविधा, किसान सम्मन निधि, महिलाओं के सम्मान में मुक्त गैस सिलेंडर शौचालय ,बिजली, नल जल योजना के तहत पानी की सुविधा , 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र एवं आत्मनिर्माण निर्भर बनाने का संकल्प सहित विदेशो में बढ़ रही देश की मान प्रतिष्ठा आदि से अवगत कराने पर देखा गया कि जनता एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को समर्थन देकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है उक्त अवसर पर भाजपा नगर के कुंदन सिंह राजपूत , समरदीप कुमार,भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव कुमार ,आशीष कुमार , , सूरजुकुमार ,अमरेश कुमार ,, शिवेश तर्वे , राजेश प्रजापति , अनंत पांडे ,राहुल पांडे, राजेश पांडे,रबि पाठक,चुन्नू कुमार ,साहित काफी संख्या में भाजपा एवं आजसू के नेता एवं कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *