भाजपा संगठन महापर्व: गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए बैठक आयोजित
भाजपा संगठन महापर्व को लेकर सांगठनिक चुनाव गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मंडल चुनाव प्रभारी हरेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मंडल पदाधिकारी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मंडल चुनाव संबंधित चर्चा कर मण्डल अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी दावेदारी पेश किया। जिसमें नियमानुसार तीन नामों पर चर्चा कर सहमति बनी जो मण्डल प्रभारी के द्वारा झारखंड प्रदेश को भेजा जाएगा।
मौके पर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सह मंडल चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है संगठनात्मक ढांचा की मजबूती को लेकर पार्टी ने बुथ से लेकर मंडल जिला प्रदेश तक का चुनाव कार्यकर्ताओं की सहमति से होता है इसको लेकर भाजपा नगर मंडल में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है। उन्होंने कहा कि 17 से 19 मार्च के बिच अध्यक्ष चयन का प्रक्रिया पुरा कर लिया जाएगा। इसके लिए दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं में तीन नामों का चयन कर प्रदेश चुनाव समिति को भेजा जाएगा। वहां से उनकी पार्टी में भुमिका सक्रियता नियम को देखते हुए जिला चुनाव समिति को सहमति मिलेगी। फिर 17 से 19 मार्च तक मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वोटिंग प्रक्रिया अथवा सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद 21 से लेकर 23 मार्च तक जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चलेगा। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता राजकुमार मधेसिया ज़िला कार्यालय मंत्री धनंजय गोंड राकेश शंकर गुप्ता लखन गुप्ता टीनकु गुप्ता गौतम गुप्ता चोटान सोनी मनोज महतो सुरेश अग्रवाल विशाल गुप्ता शंकर कुमार अरविंद केशरी जय पटवा राजू गोंड अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
