भाजपा ने भंडार पंचायत में किया पथ सभा का आयोजन

0
Untitled

भाजपा ने भंडार पंचायत में किया पथ सभा का आयोजन,गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

 

प्रतिनिधि विश्रामपुर (पलामू) :
विश्रामपुर प्रखंड के भंडार ग्राम पंचायत में भाजपा द्वारा पथ सभा का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी और संचालन मुखिया राधा कृष्ण साव ने किया.सभा में बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किशलय तिवारी और विशिष्ठ अतिथि भाजपा नेत्री संध्या सिंह शामिल हुई. किशलय तिवारी ने कहा यह चुनाव देश के विकाश को तेज करने का है.भारत को विश्व गुरु बनाने का है.इसलिए आपसी भेदभाव भूलकर पार्टी प्रत्यासी को जिताने मे पूरी ताकत झोंक दें.आपका येक भोट देश कि दिसा दशा बदलने मे काफी महत्वपूर्ण है,किसी के भी बहकावे मे नही आना है,भाजपा नेत्री संध्या सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई.कहा कि उनका दस वर्षों का कार्यकाल गरीब कल्याण को समर्पित रहा है.उनके द्वारा जनता हित मे अनेक महत्वपूर्ण योजना चलाया गया जो हर क्षेत्र मे जो आप खुद जान रहे है, पलामू सांसद बी डी राम को विकास कार्य को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है आप सभी भारी मतों से जीता कर फिर से सांसद चुने जिससे पलामू गढ़वा का तेजी से विकास हो सके, मौके पर सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,विजय सोनी,शोसील पान्डेय, अमरनाथ पान्डेय, उदय पान्डेय, दिलीप पासवान,छोटन सिंह,रवींद्र पांडेय,सुधीर दुबे,उपेन्द्र तिवारी,शंभू शरण सिंह, शिवबंश मिश्रा सहित कई भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *