भाजपा ने अब तक सिर्फ व्यवसायियों को टिकट दिया है जिस कारण इस क्षेत्र का विकास नहीं हो सका है :केएन त्रिपाठी
भाजपा ने अब तक सिर्फ व्यवसायियों को टिकट दिया है जिस कारण इस क्षेत्र का विकास नहीं हो सका है :केएन त्रिपाठी
बालूमाथ ।चतरा लोकसभा से महागठबंधन के भावी प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री झारखंड केएन त्रिपाठी सोमवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्तिथ होटल कजरिया में महागठबंधन में शामिल विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया ।मौके पर बोलते हुए केएन त्रिपाठी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने आज तक सिर्फ व्यवसायियों को ही टिकट दिया है ।जिसका उदाहरण है कि भाजपा के वर्तमान प्रत्याशी कालीचरण सिंह खुद एक पत्थर व्यवसायी है ।यही कारण है कि केंद्र द्वारा संचालित सरकार 52 योजना की राशि का आवंटन इस छेत्र में नहीं किया गया है ।अगर महागठबंधन मुझे उम्मीदवार बनता है ।और मैं जीत कर सांसद के रूप में जाता हूं तो इन योजनाओं की राशि सूद सहित लाकर क्षेत्र का विकास करूंगा ।लोकसभा में मैं आदिवासी,दलित,पिछड़े और गरीबों के लिए आवाज बनूँगा । कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले पूर्व में मैंने देश सेवा के लिए एयरफोर्स में काम किया है ।मैने कांग्रेस पार्टी इसलिए ज्वाइन की ताकि सभी समुदाय से के साथ मिलकर लोगों के उत्थान के लिए कार्य करूं ।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग बाहरी भीतरी समेत जाती-पाती की राजनीति से दूर रहे ।अगर मुझे मौका मिलता है तो चतरा लोकसभा में संचालित विभिन्न कंपनियों में 75% स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाऊंगा ।वहीं उन्होंने कहा की बरवाडीह में मंडल डैम के जीर्णोद्धार के नाम पर 300 करोड रुपए की निकासी कर ली गई है ।लेकिन अभी तक एक झाड़ी तक भी नहीं काटा गया है ।चतरा में आजादी के बाद अब तक रेल लाइन नहीं पहुंचा है ।एवं बालूमाथ में सिर्फ मालगाड़ी का परिचालन हो रहा है जीतने के बाद दोनो जगहों पर रेल चलवाना यह उनकी पहली प्राथमिकता होगी ।वही मौके पर पहड़ा राजा प्रभु दयाल उरांव ने जमीन में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए मिनी सर्वे करने की बात कही । वही कार्यक्रम के बाद केएन त्रिपाठी ने चमातू ग्राम पहुंचकर मृतक सीसीएल कर्मी विनोद उरांव के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया ।एवं प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए । मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्य उरांव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात,कांग्रेस नेता मोतिउरर रहमान,राजद नेता मनोज यादव,कांग्रेस युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद एजाज,पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो० जुबेर,चेताग पंचायत मुखिया नरेश उरांव,राजद नेता श्यामसुंदर यादव,तुलसी राम समेत कई लोग उपस्थित थे ।
