भाजपा महिला मोर्चा ने बाल गृह में अनाथ बच्चों के बीच नाश्ता एवं मिठाई का वितरण

पलामू भाजपा महिला मोर्चा ने बाल गृह में अनाथ बच्चों के बीच नाश्ता एवं मिठाई का वितरण किया। 17 सितंबर 2024 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर पलामू भाजपा महिला मोर्चा ने मेदिनीनगर दो नंबर टाउन स्थित वात्सल्य धाम बालगृह में अनाथ बच्चों के बीच नाश्ता एवं मिठाई का वितरण किया। महिला मोर्चा सदस्यों एवं बच्चों ने मा० प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की भी कामना की। मौके पर जिलाध्यक्ष रीना किशोर रेणु देवी उषा मखड़िया सुषमा सिंह रूबी देवी ललिता सहाय माया सिंह गायत्री देवी अंजली कुमारी रेखा कुमारी सुमन सिह सहित दर्जनों महिला मोर्चा सदस्य एवं बच्चे उपस्थित थे।