भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष चुनी गई प्रोफेसर विनीता

0
abe61822-0242-422d-b4da-3aeecdc8cfa1

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनी प्रोफेसर विनीता

गिरिडीह। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने नई टीम की घोषणा की है। जिसमें गिरिडीह की प्रोफेसर विनीता कुमारी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर प्रोफेसर विनीता ने मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। प्रोफेसर विनीता ने कहा कि जिस भरोसे के साथ संगठन ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया है। उसका वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेगी। कहा कि महिलाओं के मुद्दे पर मुखर होकर आवाज उठाती रहेगी। साथ ही संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। इधर प्रो विनीता के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, विनय कुमार सिंह, दिनेश यादव ,समीर दीप, अमित आर्या,पवन कंधवे, सुरेश गुप्ता, संगीता सेठ, उषा कुमारी, बासुदेव बरनवाल,अमर सिन्हा,विशाल,विजय, उज्जवल, सोनिया कौशिक,विक्रम,आशा रजवार,सिमरन समेत अन्य भाजपाइयों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *