भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मिलेट्स उत्सव सह प्रेस वार्ता का आयोजन

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मिलेट्स उत्सव सह प्रेस वार्ता का आयोजन
गिरिडीह:- आगामी दो दिनों तक भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत गिरीडीह ज़िले के लगभग सभी विधान सभा में कई कार्यक्रम आयोजित कर बहनों से मिलकर मोदी जी के कार्यों को अंतिम पायदान तक पहुँचाने का कार्य करना है तथा नवयुवती मतदाता, की वोटर्स से मुलाक़ात, प्रमुख मंदिर के दर्शन, लाभार्थी बहनों से मिलकर सेल्फ़ी लेना और मोदी सरकार के लिए उनके विचार लेना, आंगनबाड़ी सेविकाओं से मिलना, स्वयम् सहायता समूह की बहनों से मिलना, बूथ स्तरीय, मंडल स्तरीय एवम् ज़िला स्तरीय बैठकें करना। इन सारे कार्यों को निष्पादित करवाने हेतु जम्मू से दो दिवसीय प्रवास पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वैष्णोदेवी जी आयी हैं साथ में ज़िला प्रभारी के रूप में प्रमंडलीय प्रभारी श्रीमती ऋतु रानी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वस्थ रहने का मंत्र देते हुए मिलेट्स (Millets) अर्थात मोटा अनाज खाने की सलाह देते हुए लोगों के बीच भी इसे बढ़ावा देने की सलाह दी है. इसी कड़ी में आज मंगलवार को भाजपा नेत्री शालिनी वैसखियार के आवास में भाजपा नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों के साथ मिलेट्स के भोजन को जन आंदोलन बनाने की सलाह देते हुए
प्रवासीय भाजपा महिला नेत्रियों ने कहा कि इससे पोषण अभियान को बढ़ावा मिल सकता है.
प्रेस वार्ता के पश्चात सभी ने रागी से तैयार व्यंजनों में राई की इडली, मक्के की रोटी के साथ नारियल की चटनी, सहित अन्य डिश बनाई गई थी।
बताते चले की संयुक्त राष्ट्र ने मोटे अनाज के फायदों को देखते हुए वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है।
कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता सेठ की अध्यक्षता रही। साथ में उषा कुमारी ज़िला महामंत्री, सोनिया कौशिक, पिंकी सिंह, मीना गुप्ता, अंजना मिश्रा, संजू देवी, लता वर्मा, बेबी देवी आदि उपस्थित रहीं।