भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में स्व. अजय सिंह के परिजनों को दी गई सहयोग राशि
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद जी के नेतृत्व मे मंडल कमिटी के द्वारा मंगरा पंचायत मुर्गीडीह बूथ संख्या 22 के अध्यक्ष अजय सिंह जी की मृत्यु 24 फ़रवरी 2026 को हो गया तथा उनके परिजन को सहयोग राशि के रूप में दिया गया।
मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि अजय सिंह जी को अचानक चले जाना पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है अजय जी पार्टी के एक सच्चा सिपाही थे उन्होंने पार्टी के हर एक कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर भाग लिया करते थे। इस दुःख की घड़ी मे पार्टी इस परिवार के साथ खड़ा रहेगी।इस शुभ मंडल कोषाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद (OP), युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार,मंगरा के कर्मठ कार्यकर्त्ता विवेक सिंह,भाजपा नेता अतुल कुमार सिंह,कुंदन कुमार यादव आदि उपस्थित हुए।

