भाजपा कि नरेंद्र मोदी सांप्रदायिक माहौल पैदा कर नफरत पैदा करना चाहते हैं, बीएन सिंह

भाजपा कि नरेंद्र मोदी सांप्रदायिक माहौल पैदा कर नफरत पैदा करना चाहते हैं, बीएन सिंह
धरती आबा बिरसा मुंडा के जयंती 15 नवम्बर के पावन अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने नीलाम्बर पीताम्बर पुर स्थित शहीद नीलांबर पितांबर के शहिद स्मारक पर पुष्पांजलि कर वहां से पदयात्रा शुरू किया ,जो मेदनीनगर के बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान महासभा के सदस्यों में काफी नाराज़गी देखी गयी।महासभा से जुड़े लोगों ने इस दौरान नरेंद्र मोदी वासप जाओ के नारे भी लगाये। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा के सपनों के साथ विश्वासघात करने वाला नरेंद्र मोदी झारखंड से वापस जाओ ,खनिज संपदा हमारा है राज तुम्हारा नहीं चलेगा ,जल जंगल जमीन हमारा है राज तुम्हारा नहीं चलेगा ।किसान मजदूर छात्र बेरोजगारों के साथ विश्वास घात करने वाले नरेंद्र मोदी झारखंड से वापस जाओ के नारे लगा रहे थे इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान सभा के साथ साथ कई सामाजिक संगठन संयुक्त रूप से शामिल थे जिसका नेतृत्व नीलांबर पितांबरपुर सतबरवा प्रखंड सचिव भाकपा माले कमेश सिंह चेरो अखिल भारतीय किसान महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कामरेड बी एन सिंह कविता सिंह भाकपा माले के झारखंड राज्य कमेटी सदस्य कामरेड दिव्या भगत रीना देवी सहित काफी संख्या में भाकपा माले अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ता समर्थक शामिल थे वही हुल झारखंड क्रांति दल के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड चंद्रधन महतो भरदुल भुइया राजेंद्र राम वही भाकपा माले रेड स्टार राज्य सचिव कामरेड वशिष्ठ तिवारी वही क्रांतिकारी किसान मजदूर यूनियन के नेता बृजनंदन मेहता इसके साथ-साथ झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के दर्जनों साथी शामिल थे 18 किलोमीटर की पदयात्रा विभिन्न नारों के साथ किया गया सभा को संबोधित करते हुए कामरेड बी एन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी झारखंड वासियों के साथ बिरसा मुंडा के सपनों के साथ विश्वास घात किए हैं इसके साथ-साथ किसानों के साथ भी इन्होंने विश्वास घात किया इसलिए फिर धरती आबा बिरसा मुंडा के गांव जाकर जुमलेबाजी कर रहे हैं झारखंड सहित आंदोलनकारी के समक्ष किसान मजदूर बेरोजगारों के समक्ष इनका कोई विश्वास नहीं रह गया है चुकी जुमलेबाजी और विश्वास घाती करने वाले नरेंद्र मोदी को 2024 में सबक सिखाया जाएगा उन्होंने कहा कि आज बिरसा मुंडा के जयंती है और झारखंड राज्य का भी जयंती है झारखंड अलग हो गया हजारों हजार लोग कुर्बानियां दिया हजारों हजार लोग जेल की प्रताड़ना झेलना पड़ा लेकिन झारखंड के शासक वर्गों का तस्वीर बदल गया लेकिन झारखंड वासियों का तस्वीर नहीं बदला इसलिए आने वाले 2024 में भाजपा को नरेंद्र मोदी को कोई हक भी वोट मांगने का नहीं जल जंगल जमीन पर यहां के खनिज संपदा पर अधिकार झारखंड वासियों को होना चाहिए था लेकिन विश्वास घात किया गया वही हुल झारखंड क्रांति दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड चंद्रधन महतो ने कहा की मजदूर किसानों के साथ-साथ बेरोजगार नौजवानों के साथ झारखंड आंदोलनकारी के साथ नरेंद्र मोदी विश्वास घात किए हैं आज संकल्प लेने की दिन है और उम्मीद है की आम अवाम संकल्प लेकर भाजपा की नीति और नियत के खिलाफ करारा जवाब देंगे वही कामरेड वशिष्ठ तिवारी ने कहा कि भाजपा कि नरेंद्र मोदी सांप्रदायिक माहौल पैदा कर नफरत पैदा करना चाहते हैं जिसे अब इस देश के नागरिक समझ चुके है वही बृजनंदन मेहता ने कहा की जितने भी सोशलिस्ट विचारधारा के लोग हैं सामाजिक संगठन के लोग हैं एक जूट होकर एक मंच पर आकर एकता बनाकर संघर्ष करने की जरूरत है इसके अलावा कामरेड बिंदेश्वर मेहता शत्रुघ्न आजाद मोहम्मद उस्मान जितेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया