भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई पहुंचे पांकी, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

0
d0b0a94c-651d-454a-808c-18703e4f499a

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई पहुंचे पांकी, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई सोमवार की दोपहर चतरा लोक सभा क्षेत्र के पांकी प्रखंड पहुंचे, सर्वप्रथम उनके आगमन पर पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता, भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहसंयोजक शंकर प्रसाद, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह के द्वारा भव्य स्वागत करते हुए उन्हें फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, सम्मान समारोह कार्यक्रम के पश्चात बैठक में उपस्थित पांकी विधानसभा क्षेत्र के के सभी प्रमुख एवं पन्ना प्रभारियों पंचायत संयोजक एवं सहसंयोजक को लोकसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के संबोधन में विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना हम सभी के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि चतरा लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की जीत तो सुनिश्चित है लेकिन रिकॉर्ड मतों से विजई करवाना भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की प्रमुख जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि इस बार सिर्फ पांकी विधानसभा से 200000 पार का लक्ष्य है जिसे हम सभी मिलजुल कर पूरा करेंगे एवं मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के संबोधन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, श्याम नंदन ओझा, चुनमुन पांडे, कुंदन सिंह, अखिलेश ठाकुर , प्रो बच्चन ठाकुर भाजपा नेत्री मंजू लता, कार्तिक सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *