भाजपा के प्रति पलामू जिले के कायस्थ परिवारों में रोष

0
1b55d843-99c4-4397-be51-781532a29093

भाजपा के प्रति पलामू जिले के कायस्थ परिवारों में रोष

भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखण्ड में घोषित 11 लोकसभा उम्मीदवार कि सूची में एक भी कायस्थ परिवार से उम्मीदवार नहीं दिये जाने से पलामू जिले के सभी कायस्थ संगठन और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में भाजपा के प्रति चित्रांश परिवारों में भारी रोष है। धनबाद और हजारीबाग जिले के क्रमठ शिक्षित जुझारू देश-भक्त और भाजपा के प्रति निष्ठावान उम्मीदवार को सूची से बाहर कर देना देश के तमाम चित्रांश को उपेक्षित करने जैसा गौर तलब है कि भारत के अधिकांश चित्रांश दिल और दिमाग से भाजपा को समर्पित है।

कायस्थ परिवार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे०पी० नड्डा, गृह मंत्री अमित साह और प्रधानमंत्री जी से आग्रह करती है कि कायस्थ समाज जो देश-भक्ति और भारतीय संविधान के अनुसार आचरण रखने में सरल लोग होते हैं। कृपा कर इनकी भावनाओं को आद्यात नहीं पहुंचाये।

आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पलामू जिले कि इकाई में एक बैठक

आयोजित कर भाजपा के प्रति निन्दा प्रस्ताव पारित किया और आगे लोकसभा के चुनाव में अपनी रणनीति पर चर्चा की। इस बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा, जिला अध्यक्ष संजीव कुमार (अजीत सिन्हा), जिला महामंत्री श्री संजय राज, महिला अध्यक्ष वंदना कुमारी, राजीव कुमार, अनुकान्त वर्मा, धिरज कुमार, नुतन सिन्हा, रिशु वर्मा और जिले के संगठन महामंत्री श्री विकास कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *