भाजपा के द्वारा समाज को उपेक्षित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है——अजीत मेहता

0
Untitled

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के द्वारा जारी प्रदेश कमेटी की सूची में कुशवाहा समाज के लोगों को संगठन में अपेक्षित भागीदारी नहीं देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है जबकि प्रदेश में हमारी आबादी करीब 14 .5 % है एक अनुमान के मुताबिक अभी तक मताधिकार का उपयोग करने वाले हमारे समाज के लोगों के द्वारा सर्वाधिक करीब 90% मत भाजपा के पक्ष में रहा है परंतु उसके बाद भी प्रदेश की 14 लोकसभा की सीटों में से एक भी कुशवाहा जाति को आज तक नहीं दी गई है ।
विधानसभा की 81 सीटों में तकरीबन 15 से 16 सीटों पर हमारी जाति का करीब 30 से 50,000 हजार के आसपास मत है परंतु भाजपा के द्वारा समाज को उपेक्षित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है समाज के लोगों को इस संगठन के संबंध में पुनर्विचार करने की आवश्यकता है हम सिर्फ उपयोग की वस्तु नहीं है हमें हिस्सेदारी भी चाहिए अन्यथा समाज अपना मत का प्रयोग करते समय इस पर पुनर्विचार अवश्य करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *