भाजपा के दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ ||
भाजपा के दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ सासंद पलामू विष्णू दयाल राम ने आज गुरुवार को मेदिनीनगर हमीदगंज रोड में दीवार पर एक बार फिर से मोदी सरकार के स्लोगन लेखन कर किया। सासंद ने मौके पर कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की कार्ययोजना के अनुसार आज से पलामू संसदीय क्षेत्र में भी दीवार लेखन अभियान शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि दीवार लेखन अभियान 15 से 20 जनवरी तक चलेगा जिसके अंतर्गत सांसद विधायक जिले में निवास करने वाले प्रदेश के पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी एवं सभी मंडलों के पदाधिकारी को दीवार लेखन का कार्य करना है।
मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रफुल्ल कुमार सिंह जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा जिला मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह सांसद के निजी सचिव अलख दुबे शिव कुमार मिश्रा मेदिनीनगर मंडल अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू संजय गुप्ता भोला पांडे राघवेंद्र तिवारी सुशील सिंह विशाल दुबे जीवन लाठ नंदलाल प्रसाद एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
