भाजपा का सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा के विविध कार्यक्रम”

प्रेस विज्ञप्ति 9 सितंबर 2025 भाजपा का सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित।
मेदिनीनगर। 20 फूटा स्थित पलामू भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न हुई ।वतौर मुख्य अतिथि बीजेपी झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम ने कहा कि आगामी 17 सितंबर प्रधानमंत्री के जन्मदिन से देश स्तर पर पार्टी का सेवा पखवाड़ा शुरू होगा जो 15 दिनों तक चलेगा और इसका समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन होगा। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधिय की जानी है। जिनमे रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, प्रबुद्ध संवाद, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित पुस्तक वितरण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण, नमो मैराथन, वृक्षारोपण, आत्मनिर्भर भारत भोकल फोर लोकल एवं विकसित भारत सहित खादी वस्तुओं की खरीद का प्रोत्साहन जैसे गतिविधियां शामिल है।
श्री प्रीतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल से देश में सर्वांगीण विकास निरंतर जारी है आज हम दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं और जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं और 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य है। हाल ही में मोदी सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म किया है जिससे आने वाले दिनों में महंगाई दर कम होगी और आम जनमानस एवं व्यवसाईयों को भी लाभ मिलेग।
वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे एवं प्रेम सिंह ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन ज्योति पांडे ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर अरुणा शंकर परशुराम ओझा बिपिन बिहारी सिंह विजय आनंद पाठक नरेंद्र पांडे विभाकर पांडे उदय शुक्ला अविनाश वर्मा मनोज कुमार प्रभात भुइया लवली गुप्ता संध्या सिंह रूपा सिंह अभिमन्यु तिवारी सुनील पासवान धर्मेंद्र उपाध्याय अरविंद गुप्ता शिवकुमार मिश्र डॉक्टर प्रेमजीत कुमार जितेंद्र तिवारी विश्वजीत पाठक ओमप्रकाश पप्पू श्वेताग गर्ग नंदलाल गुप्ता रीना किशोर मंजू गुप्ता शोभा देवी सरवन गुप्ता जितेंद्र तिवारी अंतू यादव रोशन सिह रिंकू रंजन संजय सिंह जवाहर प्रसाद प्रवीण सिंह सुशील ठाकुर बबन राम अमरेश तिवारी राजा राम मेहता रजनीश कुमार संतु राम बनवारी सिंह राजेश सिंह संतोष चौबे निवेदन अग्रवाल साहित्य सैकड़ो कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।