भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

सरिया प्रखण्ड स्थित शिवांगी मंडप में भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद लोकसभा के सांसद ढुल्लू महतो, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद तथा बगोदर विधायक नागेंद्र महतो शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया।

मुख्य अतिथि ढुलू महतो ने कहा
की बगोदर लाल झंडा को बगोदर और धनबाद में भगाने का काम किया है। अब प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना देश को आत्मनिर्भर बनाने तथा देशहित सभी को काम करना है।
उन्होंने कहा कि पहले बहुत प्रधानमंत्री बने लेकिन मोदी जी अद्वितीय हैं।
कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र से 1 रुपया निकलता है लेकिन जनता के पास सिर्फ 15पैसे ।ही पहुँच पता है। लेकिन मोदी के शासन में अगर केंद्र से 5 हजार निकलता है तो जनता के खाते में सीधा 5 हजार आ जाती है।

उनजोने महाभारत काल का समय याद दिलाते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने कहा युद्ध से पहले कौरवो को शांति के लिए समझाया था । उसी तरह मोदी जी ने भी कालाबाजारी करने वालों को नॉटबन्दी से पहले चेत्या था आप अपने कमाई का 35 प्रतिशत देशहित में जमा कर दो।
लेकिन कालाधन की कमाई करने वाले उनकी बात अनसुनी की । आज कालाबाजारी करने वाले हजारों लोगों को जेल भेजने का काम मोदी सरकार में संभव हुआ।
सांसद महतो ने सभी लोगों से
भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए तथा देश को मजबूत करने के लिए स्वदेशी सामानों को प्रयोग में लाने की अपील की। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने का शपत लिया।

इस दौरान वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु स्थानीय रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने पर बल दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि देश तभी आत्मनिर्भर बन सकता है जब हर नागरिक स्वावलंबन की दिशा में कदम बढ़ाए।
इस अवसर पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष अजय यादव, बिरनी प्रखण्ड के अध्यक्ष राजदेव साव, टुपलाल वर्मा, सरिया नगर अध्यक्ष हेमलाल मंडल(उर्फ छोटू मंडल) बगोदर प्रमुख आशा राज, जीप सदस्य सचिन्द्र सिंह, तुलसी यादव, मनोज सिंह, लक्षमण दास आदि हजारों भाजपाई उपस्थित थे।