भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला कार्य समिति की हुई बैठक

0
6bb4d1cd-4ca1-49b4-845d-75c3e363d526

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला कार्य समिति की हुई बैठक

मोदी सरकार को लाने में राज्य की जनजाति समुदाय की भूमिका होगी अहम: प्रमंडल प्रभारी

गिरिडीह:- भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला कार्य समिति की बैठक शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक में शामिल होने मोर्चा के उतरी छोटा नागपुर प्रमंडल प्रभारी आनंद मुर्मू, मोर्चा की प्रमंडल प्रभारी रोशनी खलको और भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य नुनूलाल मरांडी के साथ ही जिला अध्यक्ष दिनेश मुर्मू भी शामिल हुए। जिला कार्यसमिति बैठक में दूसरी बार दिनेश मुर्मू को मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान बैठक में दूसरे दलों से आए कई आदिवासी युवाओं ने भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।

मौके पर प्रमंडल प्रभारी रोशनी खलको ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की भुमिका आने वाले दिनों में मोदी सरकार बनाने में बेहद महत्पूर्ण होने जा रहा है। क्योंकि पिछले कई दशकों तक शिबू सोरेन एंड पार्टी को ही जनजातियों के उत्थान का श्रेय दिया जाता रहा है, लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल ने राज्य के आदिवासियों के भ्रम को तोड़ा और राज्य के जनजाति समुदाय के लोग मोदी सरकार को अपना समर्थन देने को तत्पर है।

मोदी सरकार ने जनजातियों के दर्द को समझा और नए तरीके के साथ जनजातियों के जीवन स्तर को बेहतर करने की दिशा में जुटी। रोशनी खलको ने कहा मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी हर जनजाति समुदाय के लोगो के घरों तक पहुंचाने की जिम्मेवारी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की है। कहा कि आने वाले दिनों में राज्य के आदिवासी समुदाय मोदी सरकार को समर्थन देने का मन बना चुकी हैं। रोशनी खलको ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में निकाय चुनाव कराने से हाथ खड़े कर दिए और इसलिए उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। लेकिन पूर्व के हेमंत सरकार ने कोर्ट में भी हलफनामा देकर ओबीसी आरक्षण को लेकर चुनाव कराने पर हाथ खड़ा कर दिया।

इधर बैठक में जिला कार्य समिति के साथ मंडल कमिटी का विस्तार किया गया और जिला अध्यक्ष के साथ मंडल अध्यक्ष के नामों की घोषणा हुआ। जिसमे मोती लाल टुडू, बुधन सोरेन, बलराम मुर्मू, संग्राम मुर्मू, बहादुर मरांडी, सुनीता मरांडी, सिरिल टुड्डू, गॉडविन मरांडी समेत अन्य नेताओं को शामिल किया गया। वहीं बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा किया गया। जिसमे रांची में होने वाले जनजाति सम्मेलन को सफल बनाने के साथ गांव चोपाल में होने वाले अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैठक को सफल बनाने शामिल था। इस दौरान बैठक में देवीश्वश्र सोरेन, शांति मुर्मू, बजल हेंब्रम, अनिल मुर्मू, कुलदीप टुडू, परमेश्वर मरांडी, पंकज सोरेन समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *