भाईचारे की मिसाल महेशलुण्डी में इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन
भाईचारे की मिसाल महेशलुण्डी में इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन
सदर प्रखंड अंतर्गत महेशलुण्डी पंचायत स्थित बालोडिगां उर्दू विद्यालय के प्रांगण में बीते शाम सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी प्रेम की एक अनुपम तस्वीर देखने को मिली। पंचायत के मुखिया शिवनाथ के सौजन्य से यहाँ एक भव्य दावतें इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
गंगा जमुनी तहजीब का संगम
इस विशेष अवसर पर केवल मुस्लिम समुदाय के लोग ही नहीं बल्कि हिन्दू समाज के भाइयों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय का पूरा परिसर भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया। रोजेदारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अन्य धर्मों के लोगों का बैठना इस बात का प्रमाण रहा कि मजहब से ऊपर इंसानियत और आपसी प्रेम सर्वोपरि है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और देश एवं राज्य की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। आयोजन में उपस्थित मुखिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी रिश्तों में मजबूती आती है। महेशलुण्डी पंचायत के मुस्लिम समुदाय के तमाम लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुखिया के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मुमताज अंसारी, तेलोडीह मुखिया मोहम्मद सब्बीर आलम, मोहम्मद हुसैन, मौहम्मद सबीर अंसारी, मोहम्मद रियाशत हुसैन, बासुदेव दास, मोहम्मद रिजवान, भोला ठाकुर, उर्फ राजू, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद मुस्तकीम, राहुल साव, जगदीश दास, मोहम्मद समसीर, रमेश कंधवे,अनील ठाकुर, मोहम्मद नजाम, मोहम्मद बदरुद्दीन, सागर, मोहम्मद नईम , मोहम्मद साकिब सहित कई मौजूद रहे।

