बेवजह विद्यार्थियों को परेशान करना बंद करे कॉलेज – वाईजेके एसएफ

0
7eb67410-8a7e-485f-9fee-b6c916b1d567

बेवजह विद्यार्थियों को परेशान करना बंद करे कॉलेज – वाईजेके एसएफ
वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने महाविद्यालय के प्राचार्य से की मुलाकात। बताते चले की जीएलए कॉलेज में सेमेस्टर 1 बीसीए के कुछ विद्यार्थियों का इंटरनल एवम प्रैक्टिकल का अंक विभागाध्यक्ष द्वारा नहीं भेजा गया था जिसके कारण विद्यार्थी काफी परेशान थे। लगभग 1 महीने से कॉलेज और विभाग का चक्कर लगा रहे थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष कृष्णा यादव से विद्यार्थियों ने संपर्क किया और इस मुद्दे पर सहायता मांगी। कृष्णा यादव ने प्राचार्य के पास इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा की बेवजह विद्यार्थियों को परेशान किया जा रहा है, जबकि सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सबकी का नाम अटेंडेंस शीट में उपलब्ध है फिर भी उन्हें दौड़ाया जा रहा है जो की कॉलेज के उदासीन रवैए तो दिखता है। इसपर तत्काल करवाई की जाए अन्यथा वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन आंदोलन को बाध्य होगा। प्राचार्य ने तत्काल विभागाध्यक्ष इकराम अंसारी को बुलाया और इस मुद्दे पर बात की। प्राचार्य ने 30 मई से पहले अंक भेजने की बात कही और विद्यार्थियो को आश्वाशन दिया की अब उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पुरुषोत्तम कुमार, सौरभ पाण्डेय, नवीन डांगी, हर्ष तिवारी, समीर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *