बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने जिला कार्यालय में मनाया हूल दिवस

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में हूल दिवस मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की संचालन संजय कुमार ने किया सर्वप्रथम सिध्दू कान्हु चांद भैरव के तस्वीर पर फूल माला चढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि भारत का पहला स्वाधीनता संग्राम था संस्थाल हूल आधुनिक भारतीय इतिहास में वर्ष 1855-5 6 का काल त्याग साहस बलिदान का एक स्वर्णी काल है सिध्दू कान्हू चांद भैरव जैसे ही वीर सपूतों ने 30 जून 1855-56 को अंग्रेज़ी हुकूमत के शोषण दमन अन्याय अत्याचार के खिलाफ क्रांति का विगुल फूका था जिसमें स्वतंत्रता संग्राम का मार्ग प्रसत हुआ था वही स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि तैयार हुई थी इन महान सपूतों ने अंग्रेजो हमारी माटी छोड़ो का नारा दे कर आंदोलन चलाया वीर सपूतों ने अंग्रेजो के साथ गुरिल्ला युद्ध किए थे सिध्दू कान्हू का नाम सुनते ही अंग्रेज कांप जाते थे झारखंड में इन शहीदों के सपनों को नज़र अंदाज किया जा रहा है झारखंड में आज भी शोषण दमन अन्याय भ्रष्टाचार चरम सिमा पर हैं
इन महापुरुषों के आदर्शों पर चल कर ही राज्य का विकास हो सकता हैं मोर्चा अध्यक्ष ने कहा सिध्दू कान्हू स्वतंत्रता आंदोलन के पहले क्रांतिकारी थे शहीदों के सपनों का झारखंड बने जय पाल मोची ने सिध्दू कान्हू के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं शहीदों के आदर्शों को अपनाने की अपील की इस अवसर पर संजीत कुमार, यशवंत कुमार, विकास कुमार, राजा कुमार, अरुण पासवान, दीपक कुमार, सूरज कुमार, सत्यम कुमार, सुधीर कुमार, अशोक ठाकुर, शतीश कुमार, रामायद उरांव, संतोष विश्वकर्मा विगन उरांव,उमेश कुमार पासवान, राजू राम कृष्णा राम, नन्हक सिंह ने अपने अपने विचार व्यक्त किए राम नरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।