बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में करमा पर्व मनाई गई

0
b05e332d-5d86-41a8-8e58-3922777ff382

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में कर्मा पर्व मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कि संचालन संजय कुमार ने किया पाहन द्वारा करम डाल की विद्युअत पूजा अर्चना की गई
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि कर्मा पर्व झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है आदिवासी समाज प्रकृति पूजाक हैं और प्रकृति के बीच रहते हैं आदिवासी समाज की पहचान संस्कृति से हैं तथा इसके अंरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास रहना है आज जब पर्यावरण असंतुलन के करना मानवता संकट में पड़ी दिख रही है पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधा लगाना है तथा इसे बचाना है पेड़ो की अंधा धुन कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है आदिवासी समाज सामाजिक बुराइयों को दूर करे नशा पान छोड़े शिक्षा पर विशेष ध्यान दे शिक्षित हो कर देश एवम समाज के नव निर्माण में अपना भागीदारी निभाया मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कर्मा प्रकृति की आराधना का पर्व है जल जंगल जमीन की रक्षा करना हम सबों का धर्म है इस अवसर पर रमयाद उरांव , दिनेश लकड़ा, मनीष उरांव, लोकनाथ उरांव, नानक सिंह, कृष्णा राम, जयपाल मोची, सन्नी कुमार, संजीत कुमार, राजू राम, प्रेम कुमार,शिवनारायण साव, सूरज कुमार ने अपने अपने विचार व्यक्त किए राम नरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *