बेरोजगार संघर्ष मोर्चा द्वारा मनाया आचार्य विनोबा भावे की 129वीं जयंती

0
9e4d95dd-e464-4069-8c87-c6f9b9552bbd

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में भारत रत्न आचार्य विनोवा भावे की 129वी जयंती मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कि संचालन संजय कुमार ने किया सर्वप्रथम विनोबा भावे के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे अहिंसा के पुजारी थे वे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी महान चिंतक सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रसिद्ध गांधी वादी नेता थे 11 सितंबर 1895 को जन्म विनोबा भावे सर्वोदय आंदोलन एवम भूदान आंदोलन के प्रनेता के रूप में सुपरिचित विनोबा भावे ने सर्वोदय समाज की स्थापना की इसका मुख्य उद्देश्य अहिंसक तरीके से देश में सामाजिक परिवर्तन लाना था इस कार्यक्रम में हुए खुद पदयात्री बने गांव गांव में घूम कर भूखण्ड दान करने की अपील की विनोबा भावे ने चंबल के डाकुओं से आत्म समर्पण करने के लिए प्रेरित किया विनोबा भावे को सामुदायिक नेतृत्व के लिए अंतरराष्ट्रीय मैगसेसे पुरस्कार मिला था 1983 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया विनोबा भावे को भारत का राष्ट्रीय अध्यापक और महात्मा गांधी का आध्यात्मिक उतराधिकारी समझा जाता है मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने उपस्थित लोगों से कहा कि विनोबा भावे के आदर्शो को अपनाने से ही देश का सर्वांगीण विकास एवम हिंसा मुक्त समाज का निर्माण हो सकता है इस अवसर पर विनय राम, अरुण पासवान, विशाल कुमार, सूरज कुमार, पियूष कुमार, अनिल राम, विजय राम, श्याम पाठक, संजीत कुमार, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे, मनोज कुमार नानक सिंह संजय चौरसिया उपस्थित थे राम नरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *