बेनीपट्टी में धूमधाम से शुरू हुआ 19वां गणेश पूजनोत्सव, गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया’

बेनीपट्टी मुख्यालय के इंदिरा चौक पर श्री श्री 108 श्री बोल बम गणेश पूजा समिति द्वारा 19वां 10 दिवसीय गणेश पूजनोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है… कारीगर व कलाकार द्वारा बनाई गई गणपति भगवान की भव्य मूर्तियों का तारीफ कर रहे हैं व गणपति बप्पा मोरया की गूंज पूरी बेनीपट्टी में है।पूजा पंडाल व भगवान की मूर्तियों का सभी भक्तजन दर्शन कर भरपूर तारीफ कर रहे हैं व फोटो व सेल्फी ले रहे हैं,वहीं आयोजन समिति के सभी सदस्य पूजा के पूर्व गणपति धाम बेनीपट्टी से बस से सिमरिया पहुंच स्नान किये व पूजा के लिए गंगाजाल संग्रहण किये… । भव्य कलश यात्रा के साथ पूजनोत्सव की शुरुआत हुई जिसमें काफी संख्या में कन्याएं भाग लीं ।
इधर पूजा आयोजन को भव्यता के साथ सफल बनाने में कमिटी के अध्यक्ष नीलाम्बर साह, सचिव संतोष साह,, कोषाध्यक्ष मुकेश मेहता, मोहन गिरी, लाल साह, विजय साह, भगवान नायक, ललन साह, दीपक महथा, लक्ष्मण आर्ट, कन्हैया झा, चन्द्रशेखर महथा, सुमन नायक, सुनील पंजियार सहित 40 सदस्यीय समिति जोर शोर से लगी हुई है।

आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने बताया कि कि श्री श्री 108 श्री बोल बम गणेश पूजा समिति लगातार 19वें वर्ष में गणेश पूजनोत्सव को भव्यता के साथ मना रहे है। दस दिनों तक चलने वाले पूजनोत्सव कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पूजा आरंभ सुबह 9 बजे से, दिन की आरती 11 बजे से जबकि रात्रि महा आरती रात के 9 बजे से हो रही है, वहीं दैनिक पूजा को लेकर उन्होंने बताया कि प्रतिदिन गणेश पूजनोत्सव महायज्ञ सह पार्थिवशिव पूजन एवं रुद्राभिषेक होगा, दस दिवसीय पूजनोत्सव में भव्य बधाई महोत्सव भी मनाया जा रहा है। जिसके बाद गणेश पूजनोत्सव एवं महायज्ञ, सुन्दर कांड शनिवार को गणेश पूजनोत्सव महायज्ञ सह अग्नि स्थापन पूर्ण वैदिक परंपरानुसार हवन, ब्राह्मण कुमारी बटुक, संत सन्यासी एवं समस्त भक्तगण के बीच प्रसाद वितरण किया हुआ। वहीं 5 सितम्बर शुक्रवार को श्री सत्यनारायण भगवान का पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा साथ मूर्ति विसर्जन होगी.