बेलगाम अपराध, भाजपा नेता की निर्मम हत्या
बेलगाम अपराध, भाजपा नेता की निर्मम हत्या!
आज रांची महानगर स्थित रिम्स अस्पताल में प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी एवं महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर जी पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों द्वारा बेरहमी से हत्या किए गए भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री अनिल महतो ‘टाइगर’ जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस घटना के विरोध में कल दिनांक 27 मार्च 2025 को भाजपा और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रांची बंद का आह्वान किया है।
