बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, MSD बेलचम्पा टीम रही विजेता
भाजपा गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने गढ़वा प्रखंड के बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। क्रिकेट मैच मुख्य रूप से MSD बेलचम्पा एवं अंगद विशुनपुर रेहला के बिच खेला गया। जिसमें बेलचम्पा की टीम विजयी हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि खेल जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है खेल से शारीरिक मानसिक विकास होता है उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहीए। अच्छा खिलाड़ी वही होता है जो खेल में हार जीत दोनों को स्वीकार करता है और हर हार जीत से सिखता है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि खेल के मामले में भारत विश्व में अपना कृतिमान स्थापित कर चुका है भारत में अच्छे से अच्छे क्रिकेटर निकले हैं जिसमें झारखंड की भी अहम भूमिका है महेंद्र सिंह धोनी जैसे क्रिकेटर ने विश्व में अपना छाप छोड़ा है। अतिथि के रूप में पंकज पासवान शमशेर आलम बिनु गुप्ता आदि थे।
क्रिकेट मैच का आयोजनकर्ता मुख्य रूप से पियुष पासवान राहुल पासवान नवनीत अमित विशाल प्रियांशु संदीप लालु प्रकाश ऋषी आदि अन्य कई लोग मौजूद थे।

