बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले बूथ कार्यकर्ताओ को भाजपा ने किया सम्मानित

0
Untitled

बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले बूथ कार्यकर्ताओ को भाजपा ने किया सम्मानित।

मनिका: मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप गुरुवार को भाजपा अभिनंदन- सह विजय संकल्प सभा में चतरा लोकसभा आम चुनाव -2014 में बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। बूथ कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि सह विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, संयोजक मनिका विधानसभा सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, भाजपा कार्यकारिणी प्रदेश सदस्य रामधनी यादव, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश सिंह चैरो व अन्य ने बूथ कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में भाजपा की समर्पित कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है। जो सत्ता के बजाय राष्ट्रहित के लिए संघर्ष करते हैं। भाजपा जो कहती है वह जरूर पूरा करती है। आगे उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव की भांति विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम के मौके पर बिश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तुर्की, संयोजक मनिका विधानसभा सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामधनी यादव, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश सिंह चैरो, भाजपा जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, भाजपा नेता लोग कुमार दुबे, जिप सदस्य बलवंत सिंह, पूर्व जिप सदस्य महेश सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा, मंडल अध्यक्ष अंकित कुमार उर्फ गोलू, मंडल महामंत्री मनदीप कुमार, मंडल महामंत्री धर्मजीत राय, शंकर दुबे, अजय प्रसाद, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव, कन्हाई सिंह, मंटू प्रसाद, विश्वनाथ राय समेत अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *